Burj Khalifa खास बातें जिन्हें जानकर आप हो जाएंगे हैरान | 17 Interesting Facts About Burj Khalifa

Dubai में बनायी गयी burj khalifa इस दुनिया में इंसान द्वारा बनाई गयी सबसे ऊँची इमारत है। ये इमारत Engineering के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इस इमारत को बनाने के लिए बहुत ही हिम्मत और साहस की जरूरत थी आप लोग सोच सकते है कि इतनी ऊँचाई पर Engineers और मजदूरों ने कैसे काम किया होगा?

तो चलिए आज Burj Khalifa के बारे में कुछ रोचक तथ्य जान लेते हैं जो शायद आपको नहीं पता हो।

बुर्ज खलीफा के बारे में 17 रोचक तथ्य

1. दुनिया की सबसे ऊँची Building बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) जो कि दुबई (Dubai) में स्थित है इस इमारत की height 828 मीटर (2,716.5 फ़ीट) है जो की आइफिल टावर (Eiffel tower) की तुलना से करीब तीन गुणा अधिक है |

2 . एक अनुमान के अनुसार बुर्ज खलीफा को बनाने में लगभग $1.5 billion खर्च हुआ है।

3 . बुर्ज खलीफा में कुल 163 मंजिल है जिसमे 58 लिफ्ट (lifts) है और 2957 पार्किंग स्पेस (parking space), 304 होटल (hotels) 37 ऑफिस फ्लोर (Office floor) और 900 apartments है।

burj-khalifa

4 . क्या आप जानते है बुर्ज खलीफा को पहले बुर्ज दुबई कहा जाता था| बाद में यहाँ के राष्ट्रपति खलीफा बिन ज़ायेद अल नह्यान (Khalifa bin Zayed Al Nahyan)के सम्मान में इसका नाम बुर्ज खलीफा रख दिया गया।

Also read: interesting facts about japan in hindi

5 . बुर्ज खलीफा के मालिक ईमार ने इसका प्रस्ताव 2003 में रखा था जिसका काम 2004 में शुरू कर दिया गया था! 2010 में ये इमारत बन के तैयार हो गयी थी और इसे लोगों के लिए शुरु कर दिया गया था।

6 . बुर्ज खलीफा के बनने के समय करीबन 12,000 मजदूर दिन-रात काम करते थे जो कि अलग अलग देशो और अलग अलग जगहों से आये थे! ये लोग इतनी ऊँची इमारत पर बिना घबराए काम करते थे।

7 . इस इमारत को बनाने में 100,000 हाथियों के बराबर कंक्रीट और पांच A380 हवाई जहाज के बराबर एल्युमीनियम (aluminium) का प्रयोग हुआ है।

8 . बुर्ज खलीफा में एक समय में लगभग 35,000 लोगो के रहने की व्यवस्था है।

paytm से 100 rupees कैसे earn करें

Burj khalifa Height

9 . बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) की Building इतनी ऊँची है की आप इसे 95 किलोमीटर दूर से भी देख सकते है! यहाँ तक की इसकी चोटी से पडोसी देश ईरान(Iran) को भी देखा जा सकता है।

10 . बुर्ज खलीफा में जमीन से लगभग 210 मीटर की ऊँचाई पर 25 मीटर की चौड़ाई का हेलिपैड भी बनाया गया है जिस पर हेलीकाप्टर उतारा जाता है।

11 . हर दिन इस विशाल इमारत में लगभग 946,000 लीटर पानी को 100 किलोमीटर पाइप की सहायता से पहुंचाया जाता है।

Also Read: Best Laptop Under 50,000

12 . बुर्ज खलीफा की 76वी मंजिल पर सबसे ऊँचा स्विमिंग पूल है और 122वी मंजिल पर रेस्टॉरेंट भी है।

13 . बुर्ज खलीफा के नाम 6 world records है जिसमे सबसे ऊँची building, सबसे ऊँची लिफ्ट और सबसे ज्यादा मंजिल आदि शामिल है।

14 . बुर्ज खलीफा की इमारत इतनी ऊँची है की इसके 80 मंजिल के ऊपर रहने वालो को रमजान के दिनों में ज्यादा देर भूखा रहना पड़ता है क्योंकि ऊपर सूरज ज्यादा देर तक दिखता है।

15 . क्या आप जानते है बुर्ज खलीफा  में लगे AC से एक वर्ष में जितना पानी निकलता है उससे ओलम्पिक के पांच स्विमिंग पूल (swimming pool) भरे जा सकते है।

Also Read: Rich Dad Poor Dad Review  in  hindi

16 . बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) चारो तरफ से कृतिम झील से घिरा हुआ है जो इसकी खूबसूरती को चार – चाँद लगा देता है।

17. दुबई में बहुत तेज़ हवाए चलती है जो ऊँची इमारतो को नुक्सान पहुंचा सकती है तो इस इमारत में सुरक्षा के बहुत अच्छे प्रबंध किये गये है जैसे हवा के दवाव को झेलने के लिए सयंत्र, जब हवा का दवाव बढ़ जाए उसके लिए अलार्म सिस्टम (alarm system) आदि।

अगर आप बेहतरीन burj khalifa images search करना चाहते है तो आप यहाँ से free में download कर सकते है।

उम्मीद है आपको ये जानकारी पसंद आई होगी! अगर आप Best Motivational Books for students के बारे में पढ़ना चाहते है तो आप इस Link पर क्लिक करके पढ़ सकते है।

धन्यवाद

Leave a Comment

Interesting Facts About Burj Khalifa
Interesting Facts About Burj Khalifa