रहस्यमयी और अलौकिक nidhivan vrindavan

रहस्यमयी और अलौकिक nidhivan – यहाँ आज भी राधा संग रास रचाते है कृष्ण
नमस्कार दोस्तों!
स्वागत है आपका!

दोस्तों आज मैं आपको भारत के मथुरा में स्थित vrindavan के nidhivan के बारे में बताने जा रहा हूँ जो की सच में एक बहुत ही रहस्यमयी जगह है| इसके बारे में मान्यता है की यहाँ आज भी हर रात श्रीकृष्ण जी गोपियों संग रास रचाते है।

इसी वजह से रोज सुबह खुलने वाले निधिवन को शाम की आरती के बाद बंद कर दिया जाता है। उसके बाद वहां कोई नहीं रहता है यहाँ तक की निधिवन के पशु-पक्षी भी शाम होते ही निधिवन को छोड़कर चले जाते है।

रहस्यमयी और अलौकिक nidhivan vrindavan 1
Source: wikimedia

वैसे तो शाम होते ही निधिवन बंद हो जाता है और सब लोग यहाँ से चले जाते है।

लेकिन फिर भी यदि कोई छुपकर रासलीला देखने की कोशिश करता है तो कहते है की वो पागल हो जाता है या फिर उसकी मौत हो जाती है और ऐसा सच में हुआ है दोस्तों जब जयपुर से आया एक कृष्ण भक्त रास लीला देखने के लिए निधिवन में छुपकर बैठ गया। जब सुबह निधिवन के gate खुले तो वो बेहोश मिला और उसका मानसिक संतुलन बिगड़ चूका था।

Nidhivan rang mahal

निधिवन के अंदर है एक जगह है जिसको कहते है ‘rang mahal’! रंग महल बारे में कहते है की रोज़ रात यहाँ पर राधा रानी और श्रीकृष्ण आते है। रंगमहल में राधा और कन्हैया के लिए रखे गए चंदन की पलंग को शाम सात बजे के पहले सजा दिया जाता है।

पलंग के बगल में एक लोटा पानी, राधाजी के श्रृंगार का सामान और दातुन और पान रख दिया जाता है। जबस सुबह पांच बजे ‘रंग महल’ का द्वार खुलते है तो बिस्तर अस्त-व्यस्त होता है और लोटा खाली होता है, दातुन कुची हुई होती है और पान खाया हुआ मिलता है। रंगमहल में भक्त केवल श्रृंगार का सामान ही चढ़ाते है और प्रसाद के रूप उन्हें भी श्रृंगार का सामान मिलता है।

रहस्यमयी और अलौकिक nidhivan vrindavan 2
source wikimedia

एक और ख़ास बात निधि वन के आसपास बने मकानों में खिड़कियां नहीं हैं। यहां के लोगों का कहना हैं कि शाम सात बजे के बाद कोई इस वन की तरफ नहीं देखता। जिन लोगों ने देखने का प्रयास किया या तो अंधे हो गए या फिर उनके ऊपर दैवी आपदा आ गई।

जिन मकानों में खिड़कियां हैं भी, उनके घर के लोग शाम सात बजे मंदिर की आरती का घंटा बजते ही बंद कर लेते हैं। कुछ लोग ने तो अपनी खिड़कियों को ईंटों से बंद भी करा दिया है।

एक और ख़ास बात ! nidhivan के अंदर जो पेड़ पौधे है वो भी नीचे की और झुके होते है जो की आजतक एक रहस्य ही बना हुआ है| इन जमीन की तरफ झुके हुए पेड़ पौधों के पीछे क्या रहस्य है ये आज तक कोई नहीं जान पाया है|

vrindavan श्री कृष्णा जी की नगरी है यहाँ आपको कृष्णा भगवान् के बहुत से मंदिर मिलेंगे।

तो दोस्तों उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद

Leave a Comment