Holi Essay in hindi | होली पर निबंध

दोस्तों

Holi क्या है और क्यों मनाई जाती है ये सब आज आप जानेगे Holi Essay in हिंदी में।

होली हिन्दू धर्म में मनाए जाने वाले मुख्य त्योहारों में से एक है। परन्तु हिन्दू धर्म के लोगों के अलावा वाकी धर्म के लोग भी इस त्यौहार को धूम धाम से मनाते है। Holi रंगों का त्यौहार है। इसको इंग्लिश में कहते है The Festival of colors.  इस दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाते है और खुशियां मनाते है।

Holi कब मनाई जाती है?

Holi का त्यौहार हर साल फाल्गुन (मार्च) के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग घरो में तरह तरह के पकवान बनाते है और एक दूसरे के साथ सारे शिकवे और शिकायते भूल कर एक दूसरे को रंग और गुलाल  लगाते है।

Holi क्यों मनाई जाती है?

होली मनाने के पीछे एक प्राचीन कथा है। वो कथा इस प्रकार है –

“एक बार हिरण्यकश्यप नाम का एक राक्षस था वो विष्णु भगवान् से नफरत करता था। परन्तु उसके घर एक पुत्र ने जन्म लिया जिसका नाम प्रह्लाद था। प्रह्लाद बहुत बड़ा विष्णु भक्त निकला। ये बात हिरण्यकश्यप को पसंद नहीं आयी के उसका खुद का पुत्र इतना बड़ा विष्णु भक्त बन जाएगा जिससे वो इतनी नफरत करता है।

उसने प्रह्लाद को विष्णु की भक्ति करने से बहुत बार रोकना चाहा पर प्रह्लाद नहीं माना और विष्णु जी की भक्ति करता रहा इसलिए अब वो अपने ही पुत्र को मारने के अलग अलग तरीके अपनाने लगा परन्तु हर बार भगवान् विष्णु उसकी रक्षा करते। इसलिए एक बार राक्षस हिरण्यकश्यप को एक उपाए सुझा।

हिरण्यकश्यप की बहन थी जिसका नाम था होलिका। होलिका को भगवान् ब्रम्हा जी से वरदान प्राप्त था की उसको अग्नि कभी नहीं जला सकती है। इसलिए हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को कहा की वो प्रह्लाद अपनी गोद में बिठाकर जलती हुई लकड़ियों के ढेर पर बैठ जाए। इससे लकड़ियों के साथ साथ प्रह्लाद भी जल जाएगा और वो बच जायेगी क्योकि उसको उसको तो बरदान मिला था न जलने का।

अब उसने ऐसा ही किया। परन्तु जब लकड़ियों में आग लगाई गयी तो प्रह्लाद तो बच गया लेकिन होलिका जल गयी। अब वो इसलिए जल गयी क्योकि ब्रम्हा जी ने उसे कहा था अगर वो अपने बरदान का गलत इस्तेमाल करेगी तो उनका वरदान विफल हो जाएगा। और उसने अपने वरदान का उपयोग किसी को मारने के लिए किया था।”

आज भी लोग होली की रात के समय  लकड़ियां और घास जला के होलिका दहन करते है। इस तरह से ये त्यौहार अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक भी है। होली का त्यौहार रंगो का त्यौहार है। ऐसा त्यौहार शायद ही किसी और देश में मनाया जाता हो। 

 

holi images

Holi के दिन क्या ना करें।

होली हर्ष और उल्लास का त्यौहार है। पर कुछ लोग इस दिन कुछ गलत करते है जो हमें नहीं करना चाहिए।

  1. इस दिन कुछ लोग भांग पी लेते है जो की गलत बात है।
  2. इस दिन कुछ लोग रंग लगाने के बहाने एक दूसरे से गलत व्यवहार करते है जो की गलत बात है।
  3. इस दिन कुछ लोग पक्के रंग दूसरे के चेहरे पर लगा देते है वो भी गलत बात है। हमे सूखे और natural colors का ही प्रयोग करना चाहिए।
  4. इस दिन कुछ लोग दूसरे लोगो पर अंडे फेंकते है वो भी बहुत गलत बात है।

Diwali के बारे में आप यहाँ click करके पढ़ सकते है।

भारत में कहाँ की होली famous है।

भारत में ब्रज की होली काफी प्रसिद्ध है इसके साथ साथ बरसाने की लठ मार होली भी बहुत प्रसिद्ध है। इसमें महिलाये पुरषों पर लाठी से मारती है। और पुरुष अपना बचाब करते है।  एक समय यहाँ radha krishna holi खेलते थे।

होली का त्यौहार हमें मिलजुल कर मनाना चाहिए और ऐसे रंगों का प्रयोग करना चाहिए जिससे किसी का नुकसान न हो।

Leave a Comment